Our History
लगभग एक लाख रुपयों की दान निधि से शन् १९२० में आरा नगर में एक विद्या की मंदिर की स्थापना की गई जो आज हर प्रसाद दास जैन उच्च विद्यालय के नाम से प्रशिद्ध है। सुयोग्य शिक्षण. अनुशासन एवम सर्वोत्तम वार्षिक परीक्षाफ़ल आदि के कारण, यह स्कूल आज बिहार के हाई स्कूलों में, एक आदर्श शिक्षण संस्थान माना जाता है। वर्तमान समय में यहाँ २००० छात्र सुयोग्य एवम अनुभवी शिक्षको द्वारा शिक्षा प्राप्त कर रहे है। पिछले कई वर्षो से इस विद्यालय का मेट्रिक परीक्षाफ़ल १०० % रहा है। जिसमे अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी से सफल होते रहे है। अच्छे परिणाम के फ़लस्वरूप इस विद्यायल को कई पुरुष्कार प्राप्त हुए है। पटना में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी मैं इस विद्यालय द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनी की विशेष प्रशंशा हुई । जिसमे अनके छात्र पुरुष्कृत हुए थे। राज्य स्तर पर इस विद्यालय ने प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिससे विद्यालय की गरिमा बढ़ी। इस विद्यालय में एक नये भवन का निर्माण हुआ जिसका उदघाट्न परम पूज्य भट्टारक श्री चारूक़ीर्ति महाराज के करकमलो द्वारा ३ अक्टूबर १९८3 को हुआ।